top of page
Shukrana mere Sai

Shukrana mere Sai

7 hours ago
1 min read

ओम साईं राम जी🙏🙏

मेरे साईं एक बार जिसका हाथ थाम लेते हैं ,उसका जीवन खुशियों से भर देते हैं । दो पंक्तियां मेरे साईं के नाम ….. मुझे सुर ताल लह की कोई जानकारी नहीं है। और ना ही मैं गायिका हूँ पर साईं भक्त ज़रूर हूँ और मेरी भक्ति गुनगुनाती है उनके लिए । भूल हो जाये तो मुझे माफ करना । मैंने बस एक कोशिश की है।

शुक्रिया शुक्रिया

मेरे साईं शुक्रिया

आपकी एक रहम नज़र ने मेरा हर दुख हर लिया ।

आपकी छत्र छाँव में

मेरा यह जीवन सँवर लिया।

जो थामा हाथ आपने

खुसकिस्मती ने मुझे चुन लिया।

मेरी तो अब हर साँस गुनगुनाये शुक्रिया शुक्रिया ;

मेरा रोम रोम नाचे शुक्रिया शुक्रिया

आपकी शरण में मेरा यह जीवन सँवर लिया ।

शुक्रिया ; शुक्रिया

मेरे साईं शुक्रिया ।

Mukta Kapur



Comments


bottom of page